पात्रा चॉल घोटाला केस में संजय राउत की न्यायिक हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ाई गई
पात्रा चॉल घोटाला मामले में सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 19 सितंबर तक बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउत को पात्रा चॉल के पुनर्विकास परियोजना से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग के सिलसिले में बीते 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था। पात्रा चॉल में करीब ₹1,034 करोड़ के घोटाले का आरोप है।