inshorts

पात्रा चॉल घोटाला केस में संजय राउत की न्यायिक हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ाई गई

पात्रा चॉल घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत सोमवार को विशेष पीएमएलए अदालत ने 5-सितंबर तक बढ़ा दी। इससे पहले मुंबई की एक अदालत ने उन्हें 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। गौरतलब है, राउत को ईडी ने 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था और वह 8 अगस्त तक ईडी की हिरासत में थे।