ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने बताया है, "मैं पितृसत्तात्मक समाज के खिलाफ थी क्योंकि मेरे पापा ने कहा था 'ये फिल्मों में जाएगी, परिवार का नाम खराब करेगी, मैं तुम्हारा त्याग करता हूं।" बकौल मल्लिका, "मैंने कहा कि तुम क्या मुझे त्यागोगे, मैं ही तुम्हारा नाम त्यागती हूं...मैं अब अपनी मां का नाम इस्तेमाल करूंगी इसलिए मैंने शेरावत का इस्तेमाल किया।"