पार्टी कार्यकर्ता कर रहे हैं परेशान, वे चाहते हैं कि मैं कांग्रेस छोड़ दूं: हार्दिक पटेल
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी की राज्य इकाई के नेता उन्हें परेशान कर रहे हैं और चाहते हैं कि वह पार्टी छोड़ दें। बकौल पटेल, उन्होंने कई बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने अपनी परेशानी का मुद्दा उठाया लेकिन उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई।