पार्टी में अनुशासन रहे: राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच गहलोत से मिलने के बाद खड़गे

राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता व राज्य के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। खड़गे ने मुलाकात के बाद कहा, "कल जो हुआ उससे कांग्रेस अध्यक्षा को अवगत कराया है। अंत में जो भी निर्णय लिया जाएगा...उसका सभी को पालन करना होगा।" बकौल खड़गे, पार्टी में अनुशासन रहना चाहिए।