अश्वनी कुमार के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में 'जी-23' समूह के नेताओं ने कहा कि उनके जाने से पता चलता है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पार्टी से नेताओं का जाना 'गंभीर चिंता का विषय' है। वहीं, आनंद शर्मा और मनीष तिवारी के अनुसार, पार्टी को 'गंभीर आत्ममंथन' की ज़रूरत है।