महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, "पिछली कैबिनेट ने (स्थानों के) नाम बदलने...का फैसला लिया था...हम उसको बरकरार रखेंगे...हम इस पर समान विचार...रखते हैं।" दरअसल, 29-जून को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव और नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदलकर डी.बी. पाटिल इंटरनैशनल एयरपोर्ट करने की मंज़ूरी दी थी।