पिछले 8 वर्षों में केंद्र ने ₹100 लाख करोड़ का लिया है कर्ज़: आरजेडी

आरजेडी ने कहा है कि आज़ादी के बाद (1947) से 2014 तक भारत के 14 प्रधानमंत्रियों ने मिलकर कुल ₹56 लाख करोड़ का कर्ज़ लिया है। आरजेडी ने ट्वीट किया, "56 इंची पूंजीपरस्त नरेंद्र मोदी जी (प्रधानमंत्री) ने...पिछले 8 वर्षों में ₹100 लाख करोड़ का कर्ज़ लिया...साथ-ही-साथ लाखों करोड़ की संपत्ति बेची। अब हर भारतीय पर...₹1.25 लाख का कर्ज़ है।"