पिछले कुछ वर्षों से ऐसा लगता था कि लता मंगेशकर अकेलेपन से भागना चाहती हैं: धर्मेंद्र
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को लेकर कहा है कि उन्हें पिछले कुछ वर्षों से ऐसा लगता था जैसे कि वह अकेलेपन से भागना चाहती हैं। उन्होंने पुराने किस्सों को याद करते हुए कहा, "यह जानकर बेहद खुशी हुई थी कि...वह 'अनपढ़' (1962) में मेरे लिए गाएंगी...मैंने सभी को चिट्ठी लिखकर बताया था...लता दीदी मेरे लिए गाएंगी।"