पिछले सत्र के हंगामे को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी समेत 12 राज्यसभा सांसद इस सत्र से निलंबित

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा के 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इन्हें मॉनसून सत्र के हंगामे को लेकर निलंबित किया गया है। अनुशासनहीनता के लिए निलंबित इन सांसदों में शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी, सीपीएम के इलामारम करीम, कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह व टीएमसी की शांता छेत्री शामिल हैं।