पिता की पिटाई का वीडियो बना रही यूपी की 16-वर्षीय लड़की की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
पुलिस ने बताया है कि पिछले महीने गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में 16-वर्षीय काजल सिंह की हत्या का आरोपी व हिस्ट्रीशीटर विजय प्रजापति (34) एनकाउंटर में मारा गया है। गौरतलब है, काजल लेनदेन के विवाद को लेकर उसके पिता से मारपीट कर रहे प्रजापति और उसके साथियों का वीडियो बना रही थी जिस पर प्रजापति ने उसे गोली मार दी थी।