दिवंगत गीतकार आनंद बख्शी के बेटे राकेश ने कहा है कि दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना उनके पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और कहा था, "बख्शी साहब ने...मेरी ज़िंदगी बना दी।" राकेश के मुताबिक, खन्ना अकेला महसूस करने पर बख्शी को फोन करते थे। बकौल राकेश, बख्शी के साथ खन्ना अपने 'बुरे दौर' में भी संपर्क में रहे।