पिता द्वारा ऑफर की गई फिल्म से डेब्यू करना गलत लगा, कहा था- यह नहीं कर सकता: विवेक

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बताया है कि उन्होंने पिता सुरेश ओबेरॉय द्वारा ऑफर की गई फिल्म से डेब्यू करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा, "मेरे पिता...कोई सिफारिश की चिट्ठी लेकर नहीं...अपनी योग्यता से आए थे इसलिए मुझे उनकी फिल्म में काम करना गलत लगा और मैंने अहम फैसला लेते हुए उनसे कहा कि मैं यह नहीं कर सकता।"