दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 14' में बताया है कि लोग उनसे पूछते हैं कि उन्होंने अपने घर का नाम 'प्रतीक्षा' क्यों रखा? उन्होंने कहा, "मैं उन्हें बताता हूं मैंने नहीं पिता (दिवंगत हरिवंश राय बच्चन) ने बंगले के लिए यह नाम चुना था। उनकी कविता की एक पंक्ति थी...'स्वागत सबके लिए यहां पर नहीं किसी के लिए प्रतीक्षा'।"