पिता ने मां से कहा था- बेटी नहीं चाहिए थी, इसे अनाथालय में दे दो या मार दो: ऐक्ट्रेस पूजा

फिल्म 'कमांडो' की ऐक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने 'नवभारत टाइम्स' को बताया है कि उनके पिता को एक बेटा चाहिए था। उन्होंने कहा, "मैं 20-दिन की थी...पिता ने मां से कहा...इसे या तो अनाथालय में दे दो या फिर मार दो।" बकौल ऐक्ट्रेस, "मेरी मां...मुझे और मेरी बड़ी बहन को लेकर नानी के पास आ गई और उन्होंने हमें अकेले पाला।"