पिता ने मुंबई की इमारतों में सफाईकर्मी के तौर पर काम किया था, बाद में उन्हें खरीद लिया: सुनील
ऐक्टर सुनील शेट्टी ने अपने दिवंगत पिता वीरप्पा शेट्टी को लेकर कहा कि वह 9-साल की उम्र में मुंबई आ गए थे और एक सफाईकर्मी के रूप में काम किया था। बकौल शेट्टी, "जिन इमारतों में पिता ने सफाईकर्मी के तौर पर काम किया था वहां वह मैनेजर बने और बाद में उन इमारतों को खरीदकर उनके मालिक बन गए।"