पिता बनने को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन इस बारे में अधिक नहीं सोच रहा: ऐक्टर निकितिन धीर

अभिनेता निकितिन धीर ने कहा है, "मैं पिता बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं, लेकिन इस पर गहराई से चर्चा करना जल्दबाज़ी होगी।" उन्होंने आगे कहा, "हम अभी इस पर अधिक विचार नहीं कर रहे हैं। अभी, मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं क्योंकि लॉकडाउन खत्म हो गया है और चीज़ें आखिरकार सामान्य हो रही हैं।"