अभिनेत्री शबाना आज़मी ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कहा कि पुरुषों के प्रभुत्व वाले समाज में यह महिला शक्ति के उत्सव का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "एक विशेष महिला दिवस क्यों होना चाहिए? हर रोज़ महिला दिवस क्यों नहीं होता, यह अक्सर पूछा जाता है...इसका जवाब है...पितृसत्तात्मक, पुरुष-प्रधान समाज में हर दिन महिला दिवस नहीं होता है।"