पीएम की चुप्पी से स्तब्ध हैं: सांप्रदायिक हिंसा की निंदा कर 13 विपक्षी नेताओं ने जारी किया बयान

कई राज्यों में हुई सांप्रदायिक हिंसा की हालिया घटनाओं की निंदा करते हुए कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी, शरद पवार सहित 13 विपक्षी नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया है। बयान में कहा गया, "देश में खान-पान और धार्मिक आस्था का इस्तेमाल ध्रुवीकरण के लिए किया जा रहा है। कट्टरता फैलाने वालों पर...प्रधानमंत्री की चुप्पी से हम स्तब्ध हैं।"