पीएम की सुरक्षा चूक मामले में गठित कमिटी को हम खारिज करते हैं: पंजाब बीजेपी अध्यक्ष

पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने गुरुवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई कमिटी को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री (चरणजीत सिंह चन्नी) द्वारा बनाई गई यह कमिटी कभी भी कुछ पता नहीं लगा पाएगी क्योंकि वह खुद इस साज़िश के सरगना हैं।"