पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, "यह पूरी साज़िश...पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी...और...कांग्रेस पार्टी द्वारा...रची गई थी।" उन्होंने कहा, "यह बीजेपी को शर्मिंदा करने की सुनियोजित योजना थी।" बकौल मजीठिया, "मैंने इससे पहले कभी प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता नहीं देखा।"