पीएम की सुरक्षा में चूक पर केंद्र ने बठिंडा के एसएसपी को भेजा नोटिस, एक दिन में मांगा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5-जनवरी को पंजाब दौरे पर हुई कथित सुरक्षा चूक को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बठिंडा के एसएसपी अजय मलूजा को नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने एसएसपी को 8-जनवरी की शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है कि पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर उनपर कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।