कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक खबर शेयर कर कहा, "प्रधानमंत्री ने जिस 'अमृतकाल' का वादा किया है...उसकी बुनियाद...जासूसी करना, धमकी देना और चुराना हैं।" दरअसल, एक व्हिसलब्लोअर ने कहा था कि भारत ने ट्विटर को एक सरकारी एजेंट को वेतन पर रखने के लिए मजबूर किया था जहां उसकी पहुंच संवेदनशील यूज़र डेटा तक हो सकती थी।