कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने देश में एक दिन में कोविड-19 वैक्सीन की 2.5 करोड़ से अधिक डोज़ लगने पर ट्वीट किया है, "खुश और आभारी हूं ...लेकिन हमें पीएम के जन्मदिन तक इंतज़ार क्यों करना पड़ा?" चिदंबरम ने आगे लिखा, "टीकाकरण जन्मदिन पर केक काटने जैसा नहीं है...इसे हर दिन तेज़ करना होगा, केवल जन्मदिन पर ही नहीं।"