inshorts

पीएम के जन्मदिन पर भारत का रिकॉर्ड टीकाकरण ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर है: सरकार

सरकार के अनुसार, बीते दिन (शुक्रवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारत का रिकॉर्ड 2.5 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर है। बकौल सरकार, यह आंकड़ा कनाडा की आबादी (3.77 करोड़) का दो तिहाई और न्यूज़ीलैंड की आबादी (48 लाख) का पांच गुणा है। सरकार के हैंडल @mygovindia ने ट्वीट किया, "बहुत खूब भारत।"