पीएम के 'फिल्म बनने से पहले गांधी को कोई नहीं जानता था' बयान पर राहुल ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जब 'गांधी' फिल्म (1982) बनी तब दुनिया में महात्मा गांधी के लिए जिज्ञासा पैदा हुई' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने X पर लिखा, "सिर्फ 'एंटायर पॉलिटिकल साइंस' के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिए फिल्म देखने की ज़रूरत पड़ी होगी।"