'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि बीजेपी के लोग परिवारवादी हैं। उन्होंने कहा, "हमारे घर के बेटे 17 साल की उम्र में जवान बनेंगे, 21 साल में रिटायर हो जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 73 साल की उम्र में तीसरा मौका चाहिए और 21 साल का जवान रिटायर होकर घर पर बैठेगा?"