आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जाति आधारित जनगणना की मांग की। बकौल यादव, "जातिगत जनगणना नहीं कराई तो वंचित, उपेक्षित...गरीब जातियों की शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक...स्थिति का सही आकलन नहीं हो पाएगा।" उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को जातिगत जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया था।"