अभिनेता अक्षय कुमार ने उनकी मां के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया खत शेयर किया है। इसमें प्रधानमंत्री ने लिखा, "उन्होंने यह...जान लेने के बाद दुनिया छोड़ी कि उनका प्यारा बेटा भारत के सबसे चर्चित और बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेताओं में से एक है।" अक्षय ने लिखा, "ये सुकून देने वाले शब्द मुझे हमेशा याद रहेंगे।"