inshorts

पीएम ने गुजरात में ₹4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन कच्छ में विकास से जुड़े ₹4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिनमें पानी, बिजली, सड़क और डेयरी से जुड़ीं परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2001 में भूकंप के कारण पूरी तरह तबाह होने के बाद कच्छ में जो काम हुए हैं वह अकल्पनीय हैं।