पीएम ने छोटे निवेशकों के सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने के लिए आरबीआई योजना लॉन्च की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरबीआई की 2 उपभोक्ता केंद्रित योजनाएं लॉन्च कीं। पहली 'आरबीआई खुदरा प्रत्यक्ष योजना' में छोटे निवेशक आसानी से सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश और आरबीआई के साथ मुफ्त प्रतिभूति खाता खोल सकेंगे। दूसरी 'रिज़र्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना' में ग्राहकों को शिकायत दर्ज कराने के लिए एक पोर्टल, एक ईमेल और एक पते की सुविधा मिलेगी।