पीएम ने यूपी में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास से पहले खुद की कसरत, वीडियो वायरल

मेरठ (उत्तर प्रदेश) में रविवार को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां जिम में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट पर खुद कसरत की। उनकी कसरत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि यह यूपी का पहला खेल विश्वविद्यालय है जिसका निर्माण ₹700 करोड़ की लागत से होगा।