पीएम ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान कीं 206 रैलियां, दिए 80 इंटरव्यू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के एलान के बाद करीब दो महीने के दौरान 206 चुनावी रैलियां कीं जिनमें रोड शो भी शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हिंदी, अंग्रेज़ी और देश की अन्य भाषाओं के अखबार और टीवी चैनल्स को 80 इंटरव्यू दिए हैं। पीएम ने गुरुवार को होशियारपुर (पंजाब) में अंतिम चुनावी रैली की।