पीएम ने शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बनने पर दीं शुभकामनाएं, कहा- वह ज़मीनी स्तर के नेता हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे द्वारा महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने शिंदे को एक ज़मीनी स्तर का नेता बताते हुए कहा, "वह अपने समृद्ध राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव के साथ...महाराष्ट्र को और ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे।"