inshorts

पीएम बताएं कि 70 दिनों में सभी वयस्कों का पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण कैसे होगा?: कांग्रेस

कांग्रेस ने देश में कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने का आंकड़ा पार होने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए कि 70 दिनों के भीतर सभी वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण कैसे किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "सरकार फिर से खुद की पीठ थपथपाने में लगी है...जश्न मनाने से ज़ख्म नहीं भरेंगे।"