पीएम मोदी का मेडिटेशन नहीं, फोटोशूट चल रहा है: तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आध्यात्मिक प्रवास' के दौरान कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में ध्यान लगाने की तस्वीर सामने आने को लेकर कहा है, "पीएम मोदी का मेडिटेशन नहीं, फोटोशूट चल रहा है।" उन्होंने कहा, "फोटोशूट खत्म हो जाएगा फिर पीएम मोदी वापस आ जाएंगे।" गौरतलब है, तेजस्वी आज (1 जून) 'INDIA' गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे।