केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद टीवी से कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन को 3 भागों में बांटा जा सकता है- बीजेपी की गुजरात इकाई के महासचिव, गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में।" शाह ने कहा, "तीनों चुनौतीपूर्ण रहे...जब मोदी को गुजरात में प्रभार दिया गया था तब बीजेपी की स्थिति अच्छी नहीं थी।"