कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत और नीतियों के कारण भारत के टूटने की संभावना बढ़ गई है।" उन्होंने कहा, "आर्थिक विषमताएं व सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ रहे हैं और राजनीतिक तानाशाही आज एक हकीकत है जिसके कारण भारत के टूटने की संभावना बढ़ी है। इसे रोकने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली गई है।''