पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक शर्मनाक, ये हमारे लोकतंत्र पर हमला है: कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि जो पंजाब में हुआ वो शर्मनाक है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, ''प्रधानमंत्री पर हमला हर भारतीय पर हमला है... ये हमारे लोकतंत्र पर हमला है... पंजाब आतंकी गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है।'' गौरतलब है बुधवार को पंजाब में प्रदर्शनकारियों के कारण पीएम के काफिले को 20 मिनट रुकना पड़ा।