पीएम मोदी के 'आध्यात्मिक प्रवास' को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

कांग्रेस ने कन्याकुमारी (तमिलनाडु) स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई से 1 जून तक के 'आध्यात्मिक प्रवास' को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने कहा है कि 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

Load More