प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर (यूपी) दौरे में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने व इस दौरान कार में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद पांचों कार्यकर्ताओं को सपा ने पार्टी से निकाल दिया है। मंगलवार को पीएम मोदी ने कानपुर का दौरा किया था।