पीएम मोदी के धार्मिक नारे लगाने से हैरान हूं, हम धर्मनिरपेक्षता की शपथ लेते हैं: शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि वह हैरान हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान 'धार्मिक' नारे लगाए। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में पवार ने कहा, "चुनाव लड़ने के समय हम लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की शपथ लेते हैं।" गौरतलब है, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा।