अभिनेता अक्षय कुमार ने भारत द्वारा गुरुवार को 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा पार करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह भारत के लिए अविश्वसनीय गर्व का दिन है। अक्षय ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हर एक फ्रंटलाइन वर्कर को कोटि-कोटि धन्यवाद...जो दूसरे देश सोच भी नहीं सकते वो कर दिखाया। गर्व है।"