पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने पर कांग्रेस ने पटेरिया को कारण बताओ नोटिस भेजा
मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति ने प्रदेश के पूर्व मंत्री व पार्टी नेता राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है। कांग्रेस ने नोटिस में पटेरिया से कहा, "तीन दिन में जवाब दें कि आपको कांग्रेस की सदस्यता से क्यों न निष्कासित किया जाए।" बकौल कांग्रेस, यह घोर अनुशासनहीनता है।