राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली (यूपी) से लोकसभा चुनाव-2024 लड़ने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डरो मत, भागो मत' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री खुद भागे हैं, उनका वाराणसी से क्या संबंध है? वह गुजरात के हैं। गुजरात से लड़ने के बजाय वह भागकर वाराणसी क्यों आए हैं?"