पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए जा रहे अस्पताल का हम पहले ही कर चुके हैं उद्घाटन: ममता

चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (कोलकाता) के दूसरे परिसर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन करने के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने पहले ही इसका उद्घाटन कर दिया था। बकौल ममता, "जब कोविड-19 शुरू हुआ...तब हमें एक सेंटर की ज़रूरत थी...मैंने देखा कि यह राज्य सरकार से जुड़ा हुआ है...और हमने इसका उद्घाटन किया।"