कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हासन (कर्नाटक) से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल को लेकर कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 महिलाओं का रेप करने वाले रेवन्ना का समर्थन किया...पीएम मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।" राहुल ने आगे कहा, "पीएम मोदी को इस मामले में महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।"