पीएम मोदी ने अपना एक और वादा पूरा किया: सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद अमित शाह
केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'X' पर लिखा है, "इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और वादा पूरा किया।" गौरतलब है, सीएए के तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत आए (31 दिसंबर 2014 तक) गैर-मुस्लिम प्रताड़ित प्रवासियों को भारतीय नागरिकता मिलेगी।