पीएम मोदी ने झारखंड में ₹35,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में शुक्रवार को ₹35,700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये विकास परियोजनाएं उर्वरक, रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित हैं। इन परियोजनाओं में ₹8,900 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित हुए हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का सिंदरी उर्वरक संयंत्र भी शामिल है जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने लोकार्पण किया।