पीएम मोदी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को...उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।" वहीं, उनके पोते व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, "देश के सबसे होनहार प्रधानमंत्रियों में...इंदिरा गांधी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है...दादी, आपका साहस हमेशा प्रेरित करता है।"